फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's water level rising at a speed of one cm per hour

एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जल स्तर

Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising at a speed of one cm per hour
चहनियां। जिले में गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिस तेजी से गंगा का जल स्तर ऊपर आ रहा है, उससे तटवर्ती इलाके के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच रही हैं। गंगा कटान और बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाके के लोग परेशान हैं। पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर महिलाओं के लिए बना चेजिंग रूम पूरी तरह डूब गया है। वहीं गंगा का जल खेतों की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ समय से रूक रूक कर बारिश हो रही है। इससे गंगा के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिले में खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। यह आकलन वर्ष 1978 में आए बाढ़ से किया गया था। वर्तमान में गंगा का जल स्तर 59.25 मीटर है। यह खतरे के निशान से पांच मीटर नीचे है लेकिन विभागीय सूत्रों की माने तो जल स्तर में प्रतिघंटे एक सेमी की बढ़ोत्तरी हो रही है। इस तरह जल्द ही गंगा का पानी खतरे के निशान तक पहुुंच सकता है। जल स्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में गंगा कटान भी तेज होने लगा है। पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा घाट पर सीढियों को लांघते हुए गंगा का पानी खेतों की तरफ बढ़ने लगा है। वहीं चेेंजिंग रूम पूरी तरह डूब गया है। जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव कांवर, महुअरिया, बिशुपुर, महुआरी खास, सराय,बलुआ, डेरवा, महुअर कला, हरधन जूड़ा, विजयी के पूरा, गणेश का पूरा, टांडाकला, बड़गावां, तीरगावां, हसनपुर, नादी निधौरा आदि गांव के किसानों को कटान का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed