फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga canal is closed at the time of planting nursery: Ramkishun

नर्सरी डालने के समय बंद है गंगा नहर : रामकिशुन

Sat, 14 Jun 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ganga canal is closed at the time of planting nursery: Ramkishun
जिले में विकास की गति रुकी हुई है। किसानों को बिजली, पानी नहीं मिल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। एशिया की सबसे बड़ी गंगा लिफ्ट कैनाल धान की नर्सरी डालने के समय बंद है। इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

यह बात सपा नेता और चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है। दूसरी तरफ जनपद का किसान, नौजवान परेशान है। कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब भी दो करोड़ लोगों को प्रति वर्ष रोजगार, किसानों की आय दोगुनी, पेट्रोल डीजल के दाम में कमी, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के वादे पूरे नहीं हुए हैं। सरकार पूरी तरह तानाशाह रवैया अपना रही है। सकलडीहा में भाकपा मामले का धरना चल रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जिले के ग्रामीण सड़को की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में भी काली महाल लोहरा मार्ग, मालगोदाम रोड, जायसवाल स्कूल रोड का हाल बदहाल है। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 11 वर्ष के विकास का दावा किया है लेकिन जिले में विकास की हकीकत कुछ और है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed