फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fund dedication campaign started for construction of temple in Ayodhya

अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू

Sat, 16 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fund dedication campaign started for construction of temple in Ayodhya
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार को नगर में धन संग्रह का कार्य कैलाशपुरी कालोनी से शुरू हुआ। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मकर संक्रांति के बाद शुरू हुए अभियान में नगर से 20 टोलियां बनाई गई हैं। नगर क्षेत्र से मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आरएसएस के सह जिला संचालक रामकिशोर पोद्दार ने बताया कि जिले को चार नगर और 10 खंड में निधि समर्पण अभियान के लिए बांटा गया है। पीडीडीयू नगर के 25 वार्ड में 20 टोली बनाई गई है। यहां से एक करोड़ और पूरे जिले से पांच करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर से पहली अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पहली रसीद विनय नायर और उनकी पत्नी राजेश्वरी ने कटाया। वहीं मंदिर के लिए पहला कूपन गीता देवी ने कटाया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर जाना है और अभियान को आगे बढ़ाना है। स्वेच्छा से लोग अपना योगदान कर सकते हैं। इस मौके पर अभियान प्रमुख डॉ. अनिल यादव, निधि प्रमुख अजीत श्रीवास्तव, जगदीश कुमार, राणा प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार, संतोष उपाध्याय, अभिषेक पोद्दार, विकास अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed