फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Friend pushed into ditch while taking selfie

Chandauli News: सेल्फी लेने के दौरान दोस्त को खाईं में धकेला

Sat, 08 Jul 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Friend pushed into ditch while taking selfie
नौगढ़। औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने आए दोस्त ने दोस्त को दरी की गहरी खाई में धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया। देर रात वाक्या पेश आया है। गांव के लोगों ने अंधेरी रात में दर्द से कराह रहे युवक को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में पहुंचा दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



आवाजापुर चन्दौली के रहने वाले सुरेश सिंह (28) पुत्र शैलेंद्र सिंह की मानें तो वह शुक्रवार को अपने दोस्त बुल्लू यादव (28) पुत्र जयश्री यादव के साथ औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने नौगढ़ आया था। पिकनिक मनाने के बाद दोनों दोस्त दरी के किनारे बैठकर बातें करने लगे। इस बीच दोनों ने कई बार दाएं- बाएं से सेल्फी लिया। अचानक उसके जिगरी दोस्त बुल्लू यादव ने दरी में धक्का दिया और खुद भाग गया। जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय यह कहावत उस समय सटीक चरितार्थ हुई जब वह दरी में गिरने के बजाय पत्थर की दरार से निकले मोटी डाल की में फंस गया। किसी तरह ऊपर चढ़ने के बाद घसीटते हुए सड़क पर आया। सायं काल जंगल में शौच करने गए लोगों को सुरेश संदिग्ध अवस्था में दिखा तो पुलिस चौकी औरवाटाड़ को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके हालात को देख 108 एंबुलेंस से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसका एक पैर फैक्चर होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed