फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fourth Front may be in August

अगस्त में बन सकता है चौथा मोरचा

Thu, 21 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा और भाजपा ने जनता को ठगा है। इन पार्टियों ने पूर्वांचल की जनता से न्याय नहीं किया है। ऐसी पार्टियों को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए छोटी- छोटी पार्टियों को एक धागे में पिरो कर चौथा मोर्चा बनाये जाने की तैयारी है। यह मोर्चा अगस्त तक बन सकता है। इसमें 23 छोटे-छोटे दलों के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस भी इस मोर्चे को अपना समर्थन दे सकती है। यह बातें बुधवार को कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने नगर स्थित एक लान में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

अफजाल अंसारी ने संभावना जताई कि चौथा मोर्चा 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। कहा कि सपा अन्तर्कलह से जूझ रही है। सपा ने सत्ता में आने से पूर्व अल्पसंख्यकों 
विज्ञापन

को 18 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था जिसे नहीं निभाया। अन्य मामलों पर चर्चा कर सरकारें 
 जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही हैं।  कहा कि यहां की जनता के साथ हमेशा से अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मो. सलीम, जिलाध्यक्ष बद्री नारायण सिंह उर्फ मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष जमालुद्दीन, जिला जलील अंसारी, नगर अध्यक्ष    मो. शाहिद आदि प्रमुख रूप        से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed