{"_id":"5ec018958ebc3e90393c0f2a","slug":"four-years-ago-love-on-facebook-fall-in-ganges-with-my-son-chandauli-news-vns525247226","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्ष पहले फेसबुक से हुआ था प्यार, पत्नी से हुई तकरार तो बेटे संग गंगा में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्ष पहले फेसबुक से हुआ था प्यार, पत्नी से हुई तकरार तो बेटे संग गंगा में कूदकर दी जान
विज्ञापन
कमालपुर के करजरा में पिता-पुत्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के करजरा निवासी जीवन ने पत्नी से विवाद के बाद बेटे को लेकर गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह बात किसी को पच नहीं रही है। लोगों के अनुसार जीवन और उसकी पत्नी नाजनीन की प्रेम कहानी किसी रोचक फिल्म प्रसंग से कम नहीं थी। फेसबुक से प्रेम हुआ, चुपके से दोनों ने शादी की और फिर गर्भवती पत्नी के दबाव और ड्रामा के बाद दोनों की शादी सार्वजनिक हुई। ऐसे में आखिर क्या कारण है कि चार वर्ष में ही दोनों के बीच ऐसे खटपट हुई कि जान पर बन आई।
गांव निवासी जीवन उर्फ घमानू मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। इसी बीच वर्ष 2015 में फेसबुक पर भभुआ निवासी नाजनीन से चैटिंग करते हुए प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो वर्ष 2016 में दोनों ने परिवार से छिपाकर गाजीपुर के कामाख्या मंदिर में जाकर शादी कर ली। इधर अंजान घर वालों ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो जीवन कमाने पंजाब चला गया।
इस बीच नाजनीन गर्भवती हो गई और जब बेटा छह माह का हो गया तो अपने भाइयों को लेकर नाजनीन एक दिन ससुराल पहुंच गई। पंचायत के बाद जीवन घर वापस आया और पत्नी को अपनाया। हालांकि यह बात परिवार वालों को नागवार गुजरी और उसे परिवार से अलग कर दिया। तब से पति पत्नी बच्चे के साथ अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विवाद के बाद युवक का अपने मासूम बेटे के साथ मौत की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। दोनों का शव जब गांव में पहुंचा तो पत्नी के साथ पूरे गांव के लोगों की चीख निकल गई। पंचायतनामा के बाद पिता पुत्र के शव का गुरैनी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
गुरैनी पंप कैनाल के पास शनिवार की सुबह युवक और उसके पेट से चिपके बच्चे का शव उतराया देख इलाके में खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। पिता पुत्र की पहचान जीवन और यश के रूप में हुई।
ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से शव को बाहर निकाला और गांव में ले आए। शव अत्यंत फूल गई थी। शव गांव में आते ही परिवार के लोगों को रो रोकर हाल बेहाल हो गया। जीवन परिवार में सबसे छोटा था। दो बड़ भाई रामू और शामू घर पर ही रहे, जबकि घनश्याम बाहर नौकरी करने गया है। गांव वालों ने सलाह दी कि अधिक देर तक शव रखना अच्छा नहीं है। ऐसे में दोनों भाइयों ने जीवन और उसके बेटे के शव को गुरैनी गंगा घाट पर जल प्रवाह कर दिया।