फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four trains canceled due to water reaching rail bridge in Samastipur division

समस्तीपुर मंडल में रेल पुल तक पानी पहुंचने से चार ट्रेन रद्द

Tue, 31 Aug 2021 07:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Four trains canceled due to water reaching rail bridge in Samastipur division
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में हायाघाट एवं थलवारा स्टेशन के बीच रेल पुल के निकट बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए मंगलवार को चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं छह ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। इससे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, जयनगर लोकमान्य तिलक ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को पटना-जयनगर, जयनगर-भागलपुर स्पेशल, समस्तीपुर-जयनगर और जयनगर स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर स्पेशल को मुजफ्फर नगर में रोक दिया गया। इसी तरह मनिहारी जयनगर स्पेशल, अमतसर जयनगर का समापन समस्तीपुर में किया जाएगा। वहीं जयनगर लोकमान्य तिलक एक सितंबर को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी। बुधवार को जयनगर से चलने वाली जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस समस्तीपुर से रवाना होगी। दूसरी तरफ दरभंगा मैसूर स्पेशल परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल, अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल, जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल दरभंगा- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। अप और डाउन जयनगर सियालदह स्पेशल भी बदले मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed