फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four thousand houses are not getting water since 11 months

Chandauli News: 11 महीने से चार हजार घरों को नहीं मिल रहा पानी

Fri, 12 Apr 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four thousand houses are not getting water since 11 months
पड़ाव। पड़ाव-रामनगर फोरलेन के निर्माण के दौरान 11 महीने पहले पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से नियामताबाद क्षेत्र के कटेसर गांव के चार हजार घरों पानी की आपूर्ति ठप है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में रोष पनपने लगा है। पड़ाव से लेकर टेंगरा मोड़ रामनगर तक फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कार्यदासी संस्था के कर्मचारियों ने कटेसर गांव के समीप बने ट्यूबवेल से निकली पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे लगभग 300 घर में 11 महीने से पेयजल समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीणों को दूर दराज क्षेत्र से पानी स्वयं व पशुओं के लिए लाना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पीड़ित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व कार्यदायी संस्था को कई बार जानकारी दी । लापरवाह अधिकारियों के चलते समस्या का अब तक हल नहीं निकल पाया है। एक तरफ चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है वहीं दूसरी लोगों को पेयजल की समस्या सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed