फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four pairs of trains will remain canceled till February due to technical reasons

Chandauli News: तकनीकी कारणों से फरवरी तक रद्द रहेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

Thu, 16 Jan 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four pairs of trains will remain canceled till February due to technical reasons
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को फरवरी माह तक रद्द कर दिया गया है। क्लोन और स्पेशल ट्रेनों के रद्द किए जाने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अप 02563 ट्रेन बरौनी से 28, 29, 30, 31 जनवरी तथा 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27, 28 फरवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह से डाउन 02564 ट्रेन नई दिल्ली से 28, 29, 30, 31 जनवरी तथा 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27, 28 फरवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अप 02569 ट्रेन दरभंगा से 28, 29, 30, 31 जनवरी तथा 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27, 28 फरवरी, को रद्द रहेगी। डाउन 02570 ट्रेन नई दिल्ली से 28, 29, 30, 31 जनवरी तथा 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27, 28 फरवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल अप 03309 ट्रेन धनबाद से 28 जनवरी और डाउन में ट्रेन नंबर 03310 जम्मूतवी से 29 जनवरी को नहीं चलेगी। केएसआर बंगलूरू-दानापुर स्पेशल अप 06509 में बंगलूरू से 27 जनवरी तथा 03, 10 एवं 24 फरवरी को नहीं चलेगी, जबकि डाउन 06510 ट्रेन दानापुर से 29 जनवरी तथा 05, 12 व 26 फरवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed