फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four lakh 17 thousand rupees recovered from defaulters

राजस्व टीम ने बकाएदारों से चार लाख 17 हजार रुपये वसूले

Fri, 15 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four lakh 17 thousand rupees recovered from defaulters
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील प्रशासन ने 13 बकायेदारों से चार लाख 17 हजार 383 रुपये की वसूली की। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम की ओर से की गई कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कम्प मचा रहा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सबसे पहले चंदासी पहुंची। जहां व्यापार कर के बकाएदार सिद्धवली उद्योग प्राइवेट लिमिटेड से 35 हजार, अम्बा कोल से 19 हजार, नवनीत इंटरप्राइजेज से 15 हजार, जेपी सेनेटरी पीडीडीयू नगर से 50 हजार व भारत ईंट उद्योग परोरवा से दो हजार रुपये की वसूली टीम ने की। वही बिजली कर के बकाएदार जयप्रकाश से 15 हजार, श्याम प्यारे पाल हिमांशु हॉस्पिटल गोधना से एक लाख, नसीरपुर पट्टन की चंपा देवी से 10 हजार व हसनपुर के मोहन प्रसाद गुप्ता से 61 हजार 383 रुपए की वसूली की गई। परिवहन विभाग के बकाएदार अलीनगर निवासी शकील अहमद से 20 हजार व हेसामुद्दीन से 50 हजार रुपए की वसूली हुई। जबकि बैंक के बकाएदार पचोखर निवासी नागेंद्र सिंह से 20 हजार व रॉयल्टी के बकाएदार सहजौर निवासी मुराद अहमद से 20 हजार रुपए की वसूली राजस्व टीम ने किया। राजस्व विभाग की टीम की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। इस बाबत नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। राजस्व टीम में अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, गयासुद्दीन, गौतम मौर्या, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, दयाराम, सुरेंद्र प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed