फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four laborers buried under wall collapse while digging well in chandauli one died

Chandauli: कुआं खोदाई के दौरान दीवार गिरने से चार मजदूर दबे, एक की मौत

Wed, 03 May 2023 06:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 May 2023 06:15 PM IST
सार

चंदौली जिले का अमदहां चरनपुर में मंगलवार की देर रात कुआं खोदाई के दौरान दिवार गिरने से चार मजदूर दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन मिट्टी हटाकर चारों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। अन्य तीनों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Four laborers buried under wall collapse while digging well in chandauli  one died
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंदौली जिले के अमदहां चरनपुर में मंगलवार की देर रात कुआं खोदाई के दौरान दिवार गिरने से चार मजदूर दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन मिट्टी हटाकर चारों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। अन्य तीनों की हालत गंभीर है। बाईपास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा है। मृतक मजदूर के पिता ने बुधवार को ठेकेदार के विरुद्ध नौगढ़ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


नौगढ़ तहसील के अमदहां चरनपुर गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा हाइड्रा लगाकर बहादुर केशरी के खेत में पुराने कुएं की खोदाई का कार्य कराया जा रहा था। इसमें धर्मेंद्र (20), धनेश (48), अशोक (52)  चंद्रमा (30) खेतों की सिंचाई के लिए पुराने बने 30 फीट के अंदर कुएं के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान कुएं के बगल की दीवार गिर गई। चारों मिट्टी में दब गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण रस्सा-बाल्टी लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन मिट्टी हटाकर चारों को अचेतावस्था में बाहर निकाला गया। ठेकेदार ने भी को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां शिवकुमार की हालत बिगड़ने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रेल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन मानव तस्कर, 10 नाबालिगों को मिली 'आजादी'

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि एडवोकेट जिलाजीत सिंह यादव ने तहसील प्रशासन को हादसे की जानकारी दी । मृतक व घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। शिव कुमार की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसडीएम नौगढ़ आलोक कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। घायलों को भी डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर तहसील प्रशासन की ओर से इलाज के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed