फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four killed in the grip of a freight train in Chandauli:

चंदौली में मालगाड़ी की चपेट में आने से चार की मौत, मृतक हो सकते हैं एक ही परिवार के सदस्य

Wed, 27 May 2020 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 27 May 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four killed in the grip of a freight train in Chandauli:
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के हिनौता जगदीशसराय से सटे गोबरहां गांव के पास मंगलवार की रात चार लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। मालगाड़ी चालक की सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी समेत पुलिस महकमे के आला अफसर, जीआरपी और मंडल रेल प्रबंधक अपने सैलून के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एकत्रित ग्रामीणों से शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए ट्रेन से चंदौली के मझवार रेलवे स्टेशन भेज दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय-हिनौता से सटे गोबरहा गांव के समीप एक ही परिवार के चार लोग अचानक मालगाड़ी के सामने आ गए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 40 वर्षीय एक युवक के अलावा दो महिलाएं व एक किशोरी शामिल थी।
विज्ञापन


घटना के बाद मालगाड़ी के चालक ने सूचना चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर दी। सूचना के बाद डीआरएम पंकज सक्सेना विशेष ट्रेन के जरिए जीआरपी जवानों के साथ पहुंचे। उधर, एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी प्रेमचंद, सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Four killed in the grip of a freight train in Chandauli:
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत पड़े शवों को एकत्रित किया और उसकी शिनाख्त स्थानीय ग्रामीणों से कराने की कोशिश की, लेकिन शव इतने क्षत-विक्षत हो चुके थे कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के गांव के लोगों को हुई वे सीधे घटनास्थल पर जमा हो गए।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस बल व रेलवे के अफसर चंदौली मझवार स्टेशन पर जमे रहे, वहीं घटना में मारे गए लोगों के नाम व पते की पुष्टि नहीं हो पाई थी और न ही यह स्पष्ट हो सका था कि यह दुर्घटना थी या फिर सभी ने सामूहिक रूप से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक एक ही परिवार के सदस्य प्रतीत हो रहे हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed