फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four including two girls and a child died due to lightning

Chandauli News: बिजली गिरने से दो युवतियों और बच्चे समेत चार की मौत

Wed, 31 Jul 2024 05:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Four including two girls and a child died due to lightning
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवतियों और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ मुन्ना जायसवाल के खेतों में धान की रोपाई करने के लिए सोनभद्र जिले के चौरा खास गांव से 14 मजदूरों का दल दो दिन पहले आया था। मंगलवार को सुरेंद्र के खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से रामनारायण साहनी की बेटी पूजा (20) और प्रह्लाद की बेटी नेहा (19) की मौत हो गई। वहीं, देवदत्तपुर गांव के सिवान में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से रामजनम यादव की पत्नी शिवकुमारी (54) की मौके पर मौत हो गई। चौथी घटना क्षेत्र के सोनवार गांव में हुई। अब्दुल हसन के 12 साल के बेटे अलफाज अली की आंगन में खेलते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। चकरघट्टा थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed