फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four houses submerged in the Ganges, so far 124 concrete houses have been destroyed.

Chandauli News: चार मकान गंगा में डूबे, अब तक 124 पक्के मकान समा चुके

Sat, 20 Sep 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four houses submerged in the Ganges, so far 124 concrete houses have been destroyed.
चक्की नौरंगा गांव में गंगा नदी की उतरती लहरों में समाहित होता मकान। जागरुक पाठक
मझौवां। गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है लेकिन बैरिया तहसील क्षेत्र के चक्की नौरंगा गांव में कटान जारी है। शुक्रवार को चार और मकान गंगा में डूब गए।
विज्ञापन

चक्की नौरंगा में अब तक 133 मकानों का नामोनिशान मिट चुका है। जिसमें 124 पक्का व 9 कच्चा मकान शामिल हैं। इस साल चौथी पर गंगा में उफान देखने को मिला है। इसके चलते गांव के किसान और आम लोग काफी प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ और कटान से अब तक कई एकड़ कृषि योग्य भूमि भी नदी में समाहित हो चुकी है, जिससे यहां के लोगों का जीवन संकट में घिर गया है। शुक्रवार की सुबह कटान में वेदप्रकाश चौबे, पारस चौबे, श्रीकृष्ण चौबे और नेभी चौबे का मकान विलीन हो गया। कटान से प्रभावित किसानों में दीनानाथ तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, शंभू मिश्र, रवींद्र ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, संतोष ठाकुर ने कहा कि जलस्तर खिसकने पर भयंकर कटान होने लगा है। अभी गंगा नदी की उतरती लहरें अक्टूबर माह तक तबाही मचा सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट गेज पर शुक्रवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 57.900 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही एक सेमी प्रति घंटे की दर से जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। गंगा अभी खतरे के निशान से 57.615 मीटर से 285 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed