फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fought for an egalitarian society

समतामूलक समाज के लिए संघर्ष किया

Fri, 15 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
fought for an egalitarian society
पीडीडीयू नगर। रेलवे कर्मचारियों का यूनियन संगठन ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस की ओर से पीडीडीयू के संगठन कार्यालय के कक्ष में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वी जयंती मनाई गई। इस दौरान समारोह व गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ईसीआरएमसी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह एनएफआईआर के कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष सह एनएफआईआर के सीडब्ल्यूसी मेंबर सुरेश पंजियार ने कहा कि बाबा साहब ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपने दृढ़ इच्छा शक्ति के बलबूते काफी संघर्ष किया। बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व को एक परिधि में समेटना असंभव है। उन्होंने शिक्षा. संगठन और संघर्ष के रास्ते का संदेश सभी वर्ग व सर्वसमाज के लिए दिया था। अंत में संगठन कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो स्थापित की गई। इस मौके पर जगदीश सिंह. एहतेशाम खान. प्रकाश तिवारी. मिथलेश कुमार राय. सिकंदर यादव. संजय कुमार. अशोक कुमार. संजीव कुमार रहे। अध्यक्षता ईसीआरएमसी के शाखा अध्यक्ष सरयू प्रसाद सिंह ने की व संचालन वाई के शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed