फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former Prime Minister Chandra Shekhar remembered on his death anniversary.

Chandauli News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

Thu, 09 Jul 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chandra Shekhar remembered on his death anniversary.
पीडीडीयू नगर में  पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाते पूर्व सांसद रामकिशुन व अन्य सपा कार्य - फोटो : 1
नगर के मानस नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर समाजवादी नेता चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके बताए सिद्धांतों व समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर ऐसे नेता थे, जिन्होंने हमेशा सिद्धांत की राजनीति की और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि चंद्रशेखर भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में समाजवादी मूल्यों को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर कभी सत्ता के मोह में नहीं पड़े। वे हमेशा देश, लोकतंत्र और आम जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहे। वे निडर, निर्भीक और स्पष्टवादी नेता थे। उन्होंने संसद से लेकर सड़क तक जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाया।
उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी राजनीति का आधार सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना था। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि चंद्रशेखर गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित तथा समाज के हर वर्ग के हितैषी थे।
उन्होंने कभी जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर राजनीति नहीं की, बल्कि सभी को समान दृष्टि से देखा। वे दबे-कुचले लोगों की आवाज थे और हमेशा सामाजिक समरसता तथा भाईचारे की राजनीति के पक्षधर रहे।

इस दौरान प्रेम तिवारी, नायाब अहमद, बैजनाथ यादव, सभासद पारस यादव, राजकुमार कनौजिया, सभासद संजय नाथ, पूर्व सभासद सुरेश, रामनाथ, सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed