फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former president of civil bar injured in road accident dies

Chandauli News: सड़क हादसे में घायल सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष की मौत

Wed, 18 Sep 2024 05:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Former president of civil bar injured in road accident dies
चंदौली। सड़क हादसे में घायल सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जिला कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता व सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह (55 ) अपने चचरे भाई अभयराज सिंह (45) के साथ शनिवार को बाइक से पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटते वक्त अटल सेतु पर कार की टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहांं से डॉक्टर ने रणधीर सिंह को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed