{"_id":"5f1f17978ebc3e63e6072eb4","slug":"former-president-dr-apj-abdul-kalam-remembered-chandauli-news-vns53825731","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का याद किया
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, मिसाइलमैन के रूप में प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें भावभनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में डॉ. कलाम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के कालीमहाल स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस मौक़े पर गोष्ठी में रामजी गुप्ता ने कहा कि कलाम साहब की मिसाल ढूंढ़ना मुश्किल है। ग़रीबी में शिक्षा ग्रहण करना उनके लिए मुश्किल भरा काम रहा। विलक्षण प्रतिभा के धनी कलाम साहब को कामयाबी कदम चूमने के लिए बेताब रहती थी। उन्होंने 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण में मुख्य भूमिका निभायी। उन्होंने 1962 में भारतीय अनुसंधान संगठन से जुड़े रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी से जोड़ा। उनका अग्नि, पृथ्वी आदि मिसाइल के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सादगी हमेशा लोगों के दिलो में जीवंत रहेगी।इस मौके पर दयाराम पटेल, मुजाहिद अख़्तर , विजय कुमार गुप्ता , फ़ैयाज अंसारी , नेहाल अख़्तर बाबू , अब्दुल खालिक , रमेश सिंह रामा, शैलेंद्र कुमार रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के कंजेहरा गांव स्थित दइत्रा बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हरीश सिंह ने कहा कि देश पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम का हमेशा आभारी रहेगा। इस दौरान दिनेश तिवारी,भगवती तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।