फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former MLA sitting on dharna for repair of culvert

क्षतिग्रस्त पुलिया के मरम्मत के लिए धरने पर बैठे पूर्व विधायक

Sun, 28 Nov 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Former MLA sitting on dharna for repair of culvert
पीडीडीयू नगर/कंदवा। बरहनी विकासखंड के पचखरी में क्षतिग्रस्त पुलिया के मरम्मत के लिए शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू धरने पर बैठ गए। बहुरिया नदी पर बनी पुलिया पिछले छह माह से क्षतिग्रस्त है जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अस्थायी पुलिया बनाने का आश्वासन दिया तब धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बरहनी विकासखंड के पचखरी गांव के समीप बहुरिया नदी पर बनी पुलिया पिछले छह माह से क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह आवागमन भी ठप है। वहां रास्ता बंद है का बोर्ड भी लगाया गया है पर मरम्मत नहीं किया जा सका है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शनिवार की दोपहर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पुलिया के पास पहुंचे और मरम्मत की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता, तहसीलदार और संबंधित थाने के इंस्पेक्टर भी वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने एक दिन बाद अस्थायी पुलिया निर्माण का भरोसा दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ और पूर्व विधायक धरने से हटे।
विज्ञापन

रिपोर्ट-अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed