फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former headman shot five people with a pistol over money transaction

Chandauli News: रुपये के लेनदेन में पूर्व प्रधान ने तमंचे से पांच लोगों को मारी गोली

Mon, 02 Mar 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Former headman shot five people with a pistol over money transaction
ट्रामा सेंटर में भर्ती गोली लगने से घायल। संवाद
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

मुगलसराय थाना क्षेत्र के सहजौर गांव के पूर्व प्रधान ने रुपये के लेनदेन के विवाद में रिंग रोड के पास तमंचे से पांच लोगों को गोली मार दी। शनिवार रात करीब 10 बजे हुई घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मुगलसराय थाना क्षेत्र के सहजौर गांव निवासी पूर्व प्रधान सूर्यप्रकाश सिंह (44) चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मवई कला गांव निवासी सोनू यादव (23), चकिया निवासी अक्षय यादव (24), चंदौली थाना क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी रामकुमार यादव (23), सकलडीहा क्षेत्र के गोहरा गांव निवासी कृष्णा यादव (24) और सहजौर गांव निवासी प्रमोद यादव (28) बाइक से वहां पहुंचे। पूर्व प्रधान को देखकर उन्होंने बाइक रोकी। इसी दौरान दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में पूर्व प्रधान जान से मारने की धमकी देता हुआ घर गया और तमंचा लेकर लौटा। इसके बाद उसने पांचों युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल चार युवकों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। रविवार को सोनू यादव के पिता रामप्रसाद यादव की तहरीर पर मुगलसराय थाने में पूर्व प्रधान सूर्यप्रकाश सिंह और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सपा सांसद और विधायक ने जाना हाल
ताराजीवनपुर। गोली लगने वाली घटना के बाद रविवार को सभी घायलों से ट्रॉमा सेंटर में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, सकलडीहा सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने मुलाकात कर हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को समुचित इलाज करने को कहा। सपा सासंद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में जब तक अपराधीकरण समाप्त नहीं होगा इसी तरह अपराध होता रहेगा। विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इसमें कोई सुरक्षित महसूस नहीं है। वहीं सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर से टेलीफोन द्वारा वार्ता कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में भी जमीन विवाद में तीन को मारी थी गोली
पीडीडीयू नगर। 29 जुलाई 2025 को चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला में पट्टीदारों के बीच भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। पंचायत के दौरान किसी बात के लिए विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के मुकेश यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ कई फायर झोंक दिए। सोहदवार निवासी 30 वर्षीय दरोगा यादव, 35 वर्षीय रमेश यादव और फत्तेपुर कला निवासी 19 वर्षीय अंशु यादव गोली लगने से घायल हो गए। वहीं इलाज के लिए जाते समय रास्ते में दरोगा यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed