फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest personnel equipped with animals to catch animals

जानवरों को पकड़ने वाले उपकरणों से लैस हुए वनकर्मी

Sat, 13 Mar 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Forest personnel equipped with animals to catch animals
नौगढ़। उपकरणों की कमी से जूझ रहे वनकर्मियों को शुक्रवार को वन विभाग की ओर से जानवर पकड़ने के उपकरण उपलब्ध कराए गए। उम्मीद जताई जा रही है कि उपकरणों से लैस होने के बाद वनकर्मियों को जनता से मिलने वाली शिकायतों को निपटाने में मदद मिलेगी। जहरीले व दूसरे खतनाक जानवरों से निपटने में मुश्किलों का सामना कर रहे वनकर्मियों को वन विभाग की ओर से सांप पकड़ने के लिए स्नेक कैचिंग किट समेत विभिन्न प्रकार के पिजड़े उपलब्ध कराए गए हैं। इन पिजड़ों की मदद से बंदर, तेंदुआ समेत अन्य जानवरों को पकड़ने में सुविधा होगी। आबादी वाले क्षेत्रों में खतरनाक जानवरों के मिलने की सूचना अक्सर पर वनकर्मियों को मिलती है, लेकिन उपकरणों की कमी के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के पांच रेंजों में वनकर्मियों को सांप के साथ ही अन्य जानवरों को भी पकड़ने के लिए उपकरणों से लैस किए गए है। वन कर्मियों को स्नेक कैचिंग किट से लेकर छोटे व बड़े पिंजड़े के अलावा ऐसे दस्ताने दिए गए हैं जिस पर सांपों के डंसने का असर नहीं होगा। डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह ने बताया कि जिले में लोगों तक सीधी पहुंच बनाने के लिए वन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। वन्यजीवों को संरक्षित करने और इनसे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बताया कि घर अथवा सार्वजनिक स्थल पर सांप या अन्य वन्यजीव दिखने पर लोग क्षेत्रीय वनाधिकारियों के मोबाइल पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि इसमें तेंदुआ और टाइगर जैसे हमलावर वन्यजीवों को पकड़ने के लिए एक बड़ा और दो छोटा पिंजड़ा और पांचों रेंज में चिडि़यों को पकड़कर सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए छोटे पिंजड़े उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed