फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest department takes major action against illegal occupation in Jayamohani range in chandauli

Chandauli News: जयमोहनी रेंज में अवैध कब्जे पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से ध्वस्त कराई गईं झोपड़ियां

Fri, 28 Nov 2025 05:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 28 Nov 2025 05:31 PM IST
सार

Chandauli News: जयमोहनी रेंज में वन विभाग ने अवैध कब्जा हटाया। जंगल में अतिक्रमण पर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी से झोपड़ियां ध्वस्त की गईं। 

विज्ञापन
Forest department takes major action against illegal occupation in Jayamohani range in chandauli
जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के जयमोहनी रेंज में वन विभाग ने शनिवार को चोरमरवा बीट में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई की। रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में चले अभियान में जंगल के बीच बनाई गई झोपड़ियां, कच्चे ढांचे और अवैध खेती को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


पिछले दिनों हरियाबाद बीट में पुलिस बल न मिलने के कारण कार्रवाई टल गई थी। इसके बाद दर्ज केस के आधार पर चोरमरवा बीट में नए कब्जे पर सीधी कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


रेंजर अमित श्रीवास्तव ने कहा जंगल किसी की निजी जागीर नहीं है। पेड़ काटकर खेती करना और झोपड़ी खड़ी करना पूरी तरह अवैध है। जो लोग समझाने पर नहीं मान रहे, उन्हें हर हाल में हटाया जाएगा। वन और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वालों को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई को मजबूत करने के लिए मझगाईं और नौगढ़ रेंज की टीमें भी जयमोहनी रेंज के साथ मोर्चे पर रहीं। वन दरोगा सोमेश प्रथम, सोमेश द्वितीय, महेंद्र प्रताप, शोभित श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, गुरुदेव, जागृति यादव, सावित्री तथा वन रक्षक प्रेम सिंह, मुलायम सिंह, चंद्रशेखर यादव, भोला नाथ यादव, प्रमोद यादव, निर्भय सिंह, धर्मवीर, अभिषेक, बीरबल, राजेंद्र, शिवपाल सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी वश्रमिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed