फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   For the past six months, over 500 households in three villages have been receiving dirty water from their taps.

Chandauli News: छह महीने से तीन गांवों के 500 से ज्यादा घरों के नलों से आ रहा गंदा पानी

Thu, 05 Feb 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
For the past six months, over 500 households in three villages have been receiving dirty water from their taps.
पड़ाव के जलीलपुर में पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी। संवाद
पड़ाव। नियामताबाद ब्लॉक के जलीलपुर, मढि़या और चौरहट गांव की 10 हजार से ज्यादा आबादी स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रही है। सिक्स लेन के लिए खोदाई के दौरान पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। जगह-जगह पाइप टूटने के कारण पांच सौ से ज्यादा घरों में नाले का गंदा पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक 350 करोड़ रुपये से सिक्स लेन का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था। एक साल पहले खोदाई के दौरान जलीलपुर पुलिस चौकी के पास की पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने पर कार्यदायी संस्था ने पाइप तो बदला था लेकिन बाद में वह भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया। कार्यदायी संस्था ने कुछ जगहों पर मरम्मत कराने के बाद काम बंद कर दिया। ऐसे में जहां पाइप लाइन टूटी है, वहां से नाले का गंदा पानी जलीलपुर, मढि़या और चौरहट गांव में पहुंच जा रहा है। बताया कि पिछले छह महीने से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। ऐसे में लोग स्वच्छ पेयजल के लिए लंबे समय से परेशान हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन

---------------------
ग्रामीण बोले, अब धैर्य नहीं, समाधान चाहिए
----------
घरों में गंदा पानी आ रहा है। शिकायत करने पर अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल देते हैं। जल निगम कहता है कि पाइप लाइन निर्माण एजेंसी ने खराब की है, जबकि एजेंसी इसे जल निगम का काम बताकर पल्ला झाड़ लेती है। - गयासुद्दीन, जलीलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सिक्स लेन के लिए खोदाई के दौरान नाले के नीचे से गुजरी पेयजल की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार्यदायी संस्था ने कमजोर पाइप लगाया था, जिस पर जगह-जगह रिसाव होने से गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। - संजय कनौजिया, जलीलपुर
--------------
जलीलपुर गांव में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। मढि़या और चौरहट के भी यही हालत है। पानी से बदबू आती है। पांच बार से ज्यादा बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे। - भोलू, चौरहट नई बस्ती
---------------
छह महीने से जलीलपुर, मढि़या और चौरहट गांव में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जब तक पाइप नहीं बदली जाएगी, तब तक समस्या बनी रहेगी। अब धैर्य टूट रहा है। समस्या का समाधान होना चाहिए। - वीरेंद्र पासवान, जलीलपुर
----------------

नाराज ग्रामीणों ने पड़ाव में किया प्रदर्शन
गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान जलीलपुर गांव के लोगों ने बुधवार को पड़ाव पुलिस चौकी के पास प्रदर्शन किया। संजय कन्नौजिया ने बताया कि टूटी पाइप लाइन से नाले का पानी घरों में पहुंच रहा है। कई परिवारों में पेट दर्द, उल्टी, डायरिया से लोग परेशान हैं। नल खोलते ही बदबूदार और काला पानी आता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समस्या जल्द नहीं सुलझाई गई, तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में रविंद्र, अमित कुमार, हरान, संजय कनौजिया, अख्तर अंसारी, दुर्गा गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद

-------------
कोट--
जलीलपुर, मढि़या और चौरहट में गंदे पानी की आपूर्ति की जांच कराई जाएगी। इसके बाद समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। - अमित सिंह रघुवंशी, एक्सईएन, जल निगम (ग्रामीण)
--------------
पड़ाव पर सिक्स के लेन निर्माण के दौरान यदि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है तो उसकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी। - राजेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed