फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Foot slipped while boarding a moving train, death due to falling on the track

Chandauli News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, ट्रैक पर गिरने से मौत

Mon, 27 May 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Foot slipped while boarding a moving train, death due to falling on the track
सैयदराजा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुबह चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक ट्रैक पर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला था। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार के कैमूर जिले के परसथुआ थाना कोच निवासी अनिल सिंह का पुत्र हरेंद्र कुमार (22) सैयदराजा आया था। रविवार को सुबह वह ट्रेन पकड़ने के लिए सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। सुबह 8.44 बजे बरवाडीह पैसेंजर प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन खुलते के बाद हरेंद्र कुमार चढ़ने लगा। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म से नीचे ट्रैक पर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। जब तक एंबुलेंस पहुंचती, तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से मोबाइल और पैन कार्ड मिला। सादे कागज पर मोबाइल नंबर लिखा मिला। उस नंबर के आधार पर उसके परिजनों सूचना दी गई। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed