फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Food was provided to the girls on Navami, Maa Siddhidatri was worshipped.

Chandauli News: नवमी पर कन्याओं को कराया भोजन, मां सिद्धिदात्री का हुआ पूजन

Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Food was provided to the girls on Navami, Maa Siddhidatri was worshipped.
शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने मांं सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजन और हवन किए। नवदुर्गा ग्रंथ के अनुसार शारदीय नवरात्र में नौंवें दिन की अधिष्ठात्री देवी मां सिद्धिदात्री की उपासना से हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त की जा सकती है। शाम से लेकर देर रात तक पंडालों में स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


जलीलपुर में गंगा नदी के तट पर स्थित पूज्य मां श्रीसर्वेश्वरी सेवा संघ आश्रम के प्रांगण में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में भंडारा का आयोजन व प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम के संचालक बाबा अनिल राम ने भक्तों को पर्व का महत्व बताया। इस मौके पर आरके सिंह, पीके सिंह, राजेश चौहान, रामजी सिंह, बीएन सिंह, सुनीता, बेबी, आशा दुबे सहित अघोरेश्वर गुरुकुल के शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे। जलीलपुर गांव निवासी शंकरलाल मौर्य के आवास पर हवन पूजन के बाद कन्याओं के साथ ही भैरो के रूप धरे बालक को प्रसाद ग्रहण कराया गया। सदर विकासखंड के ग्रामसभा धरौली स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से हवन-पूजन व कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सरजीत सिंह रिंकू, कोषाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, व्यवस्थापक संदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


इनसेट..........

पंडालों में लगी दर्शनार्थियों की भीड़, गूंजते रहे मां के जयकारे

पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्रि की नवमी को भारी भीड़ उमड़ी। पंडालों के बाहर मेले जैसा माहौल देखा गया। लोग पंडालों के अंदर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा की फोटो लेने के साथ ही सेल्फी भी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर स्थित रेलवे के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, मानसनगर, आरपीएफ कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, बिछुआ मंदिर, डीजल कॉलोनी, सिकटिया, परशुरामपुर, लोको कॉलोनी, अमोघपुर सहित गुरुद्वारा के समीप, रविनगर, पटेलनगर, परमार कटरा, नई सट्टी, लाट नंबर एक व दो, जायसवाल भवन, गल्ला मंडी, राम मंदिर, चंदासी, पड़ाव सहित अन्य पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी सहित गुरुद्वारे के समीप लगे पंडालों के आसपास मेले का आयोजन किया गया था जहां बच्चों सहित बड़ों ने ने झूले, ट्वाय ट्रेन, ड्रैगन ट्रेन वअन्य झूलों का आनंद लिया। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर मां के नौ रूपों की झांकी सजाई गई थी। शाम को मां सिद्धिदात्री की झांकी खुलते ही जयकारे के साथ भक्तजन आरती व दर्शन कर निहाल हुए।

चकिया व शिकारगंज संवाददाता के अनुसार चकिया नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालो में स्थापित मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कार्तिकेय के विग्रहों के पूजन-अर्चन किए गए।

नगर के पूर्वी बाजार में वंदना दुर्गा पूजा, चौक झंडा नव ज्योति दुर्गा पूजा, मुहम्मदाबाद बाल ज्योति दुर्गा पूजा, महाराजा किला दुर्गा पूजा, सहदुल्लापुर दुर्गा पूजा, लोहटिया मार्केट दुर्गा पूजा, बाल युवा दुर्गा पूजा समिति सब्जी मंडी, श्रीश्रीबाल सहयोग दुर्गा पूजा समिति डॉ. बीपी सिंह तिराहा, बलिया, शिकारगंज कस्बा, बाबा जागेश्वरनाथ दुर्गा पूजा सेवा समिति नेवाजगंज, सिकंदपुर, मुबारकपुर सहित अन्य स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed