{"_id":"67052e68e8fb1951c003a583","slug":"food-department-raids-sweet-shop-and-factory-dirt-found-samples-taken-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: मिठाई की दुकान और कारखाने पर खाद्य विभाग का छापा, मिली गंदगी, नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: मिठाई की दुकान और कारखाने पर खाद्य विभाग का छापा, मिली गंदगी, नमूने लिए गए
Tue, 08 Oct 2024 06:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:37 PM IST
सार
चंदौली में खाद्य विभाग की टीम ने दो दुकानों के कारखाने में छापेमारी कर सैंपल लिए। छापेमारी के दौरान गंदगी देख भड़के अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर चेकिंग करती खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंदौली नगर के मिठाई की दुकान के कारखाने में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, एसडीएम पीडीडीयू नगर तहसील आलोक कुमार, सीओ आशुतोष और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी की।
विज्ञापन
इस दौरान कारखाने में भीषण गंदगी देख अधिकारी भड़क गये। दुकान संचालक को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। इसके बाद अधिकारियों ने कारखाने में जाकर जांच की। अधिकारियों ने कारखानों से विभिन्न मिठाईयों व शीरे के सैंपल लिये और आगे की कार्रवाई में जुट गये।
विज्ञापन
आपको बता दें कि वाराणसी स्थित लहरतारा के रहने वाले सुनील श्रीवास्तव चंदौली स्थित परिवार न्यायालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात है। बीती 01 सितंबर को पिता की तेरहवीं के लिए 31 अगस्त की शाम कार्यालय से लौटते समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के जीटी स्थित परंपरा स्वीट्स से दो किलो बर्फी खरीदी थी। आरोप लगाया कि अगले दिन एक सितंबर को जब उन्होंने बर्फी का डिब्बा खोला तो उसमें फफूंद लगी थी।
विज्ञापन
शिकायत को संज्ञान में लेकर किचन की जांच की गई जहां फर्श पर गंदगी बजबजा रही थी। जिस कड़ाही में मिठाईयां तैयार की जाती हैं उनकी सफाई महीनों से नहीं होने से गंदगी जमी थी। दीवार पर भी काफी गंदगी थी। यह देख अधिकारियों ने दुकान संचालक को फटकार लगाई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी की माने तो पिछले दिनों मिली शिकायत के बाद दो कारखाने में छापेमारी की गई थी। यहां काफी गंदगी देखने को मिली। इसके बाद परंपरा स्वीट्स के कारखाने की भी जांच की गई। दोनों जगहों से मिठाईयों के सैंपल लिये गये है। इसके अलावा साफ-सफाई के बाबत नोटिस जारी की जाएगी।
15 दिनों के बाद पुन: जांच की जाएगी।