फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Following the performance of male workers

माले कार्यकर्ताओं का ब्लाक पर प्रदर्शन

Sun, 15 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 15 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Following the performance of male workers
जिलाधिकारी कार्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन करते भाकपा माले के कार्यकर्ता।
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नारेबाजी के बीच कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से उच्च शिक्षा संस्थानों का माहौल बिगड़ रहा है। सरकार के विरोध में नारेबाजी के बीच प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी व स्मृति ईरानी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। शिक्षा के भगवाकरण से जेएनयू जैसे संस्थान का माहौल बिगड़ रहा है। जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। सरकारें अपराध को नियंत्रिक कर पाने में असफल हैं।  कहा कि विश्वविद्यालयों में जाति के आधार पर विद्यार्थियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों की भूमि जबरन अधिग्रहीत की जा रही है। मजदूरों के श्रम अधिकारों में कटौती करके उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन


श्रवण कुशवाहा ने कहा कि सरकार साजिश के तहत अध्ययनरत जेएनयू के छात्रों के खिलाफ फर्जी आधार पर दण्डात्मक कार्रवाई कर रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा छात्रों के निष्कासन व उनपर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की निंदा की गई। इस मौके पर अनिल पासवान, श्रवण मौर्य, कृष्णा राय, शशिकांत सिंह, अनिल यादव, आरती, मंगल राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed