फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Follow the traffic rules and be safe

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर हाल में करें, तभी रहेंगे सुरक्षित

Sun, 28 Nov 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Follow the traffic rules and be safe
चकिया। स्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्रों ने जुलूस निकाला और यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान यातायात नियमों के पालन करने का शपथ भी लिया गया।
विज्ञापन

की शपथ दिलाई। इस दौरान बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से हम सुरक्षित रह सकते हैं।
कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने दीप जला कर किया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा के बारे में समझाया। इस मौके पर विविध प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके तहत कविता प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की कश्ति श्रद्धा जायसवाल, वंदना चौहान दूसरे, साधना यादव तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में कल्याणी कुमारी, फातिमा तस्लीम और प्रियंका कुमारी, पोस्टर प्रतियोगिता में फातिमा तस्लीम, प्रियंका कुमारी और फिरदौस फातिमा, क्वीज प्रतियोगिता में वंदना सिंह चौहान, फिरदौस फातिमा और उत्तम भारद्वाज एवं मुकेश गुप्ता (संयुक्त रूप से) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. सरवन कुमार यादव, रमाकांत गौड़, डॉ. कलावती, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, पवन कुमार सिंह, बिंद कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह,विश्व प्रकाश शुक्ल रहे। संचालन डॉ. समशेर बहादुर एवं सह संयोजक डॉ. प्रियंका पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed