फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fog remained throughout the day, mercury dropped due to westerly wind, and melting increased.

Chandauli News: दिन भर छाया रहा कोहरा, पछुआ हवा से गिरा पारा, और बढ़ी गलन

Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fog remained throughout the day, mercury dropped due to westerly wind, and melting increased.
पीडीडीयू नगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा चलने से गलन और बढ़ गई है। मंगलवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने और 16 किमी की रफ्तार से शीतलहर चलने से लोग घरों में भी ठिठुरते रहे। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर बरकरार रहा।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड के कारण लोग बाहर निकलने की बजाए घरों में दुबके रह रहे हैं। शीतलहर के कारण मॉर्निंग वॉक के लिए भी बहुत कम लोग घरों से निकले। शाम को बाजारों में सन्नाटा पसर गया और दुकानदार भी जल्दी दुकानें बंद कर घर चले गए। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगो को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

हालांकि ठंड को देखते हुए जिले के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित कर दी गई हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद ठंड में इजाफा हो सकता है। ऐसे में लोगों का सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed