{"_id":"5be3d0cb7c5df71167104b3fa294689d","slug":"fly-the-flag-on-government-non-government-buildings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गैर सरकारी भवनों पर फहरा तिरंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गैर सरकारी भवनों पर फहरा तिरंगा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जिले में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी भवनों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में वहां के प्रमुखों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। साथ ही आजादी की लड़ाई में अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को भी याद किया।
जिलाधिकारी एनके सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। इस मौके पर डीएम ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
वहीं नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया और जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया। इस दौरान साइकिल रेस का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुनीरज, एडीएम देवकृष्ण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
जिला न्यायालय में जिला जज डा. एनके बहल, विकास भवन पर सीडीओ जगदीश सिंह, सीएमओ कार्यालय पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर एन सिंह, सदर ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद यादव व सदर खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, तपोवन विद्यालय में परावन सिंह, आलोक इंटर कालेज में डा. आनन्द कुमार, महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में डा. रामचंद्र शुक्ल, पालीटेक्निक कालेज में प्रधानाचार्य इंद्रमोहन दीक्षित, यमुना शिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य भुनेश्वर सिंह, यूनिवर्सल स्कूल में हरिहर विश्वकर्मा, आरएम एस एकेडमी अमड़ा में प्रबंधक अमित राय, नगर के सूर्या सेवा सदन में प्रधानाचार्य राधेश्याम पाल, एमबी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक जयप्रकाश यादव, सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सत्यनाराण राजभर, जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
वहीं खड़ेश्वरी इंटर कालेज कैलावर में प्रबंधक और पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने तिरंगा लहराया। इस अवसर पर अनिल यादव, संतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर गांव का भ्रमण किया।