{"_id":"6776dd8fe3a183f01f071344","slug":"five-trucks-crushed-a-young-man-who-fell-on-the-road-died-chandauli-news-c-189-1-svns1010-125377-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क पर गिरे युवक को कुचलते हुए निकल गए पांच ट्रक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क पर गिरे युवक को कुचलते हुए निकल गए पांच ट्रक, मौत
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास बुधवार की रात हाईवे पार कर रहा युवक ट्रक के धक्के से गिर गया। इसके बाद उसे कुचलते हुए पांच ट्रक निकल गए। इससे उसका पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गईं। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकारी देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव निवासी वकील बिंद (32) औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक में मजदूरी करता था। बुधवार की रात साढ़े नौ बजे वह सिंघीताली के पास हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच ट्रक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच एक-एक कर पांच ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गए। इससे उसका उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष को हटाया। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन पर किसी परिजन की कॉल आई तो उसकी शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर उसके परिजन भी घर से निकल पड़े। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजन आ चुके हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।