फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five to ten thousand received

पांच से दस हजार ही मिले

Fri, 02 Dec 2016 01:19 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 02 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five to ten thousand received
कतार में खड़े उपभोक्ता।
केंद्र और राज्य कर्मचारियों के वेतन दिवस पर भी बैंकों में पर्याप्त पैसा नहीं पहुंचा। मांग के मुताबिक बैंकों तक पर्याप्त पैसा पहुंचाने का शासन का दावा हवा हवाई साबित हुआ। बैंकों में पैसा आया लेकिन मांग के अनुरूप नहीं आया। बैंक शाखाओं में लोगों की भीड़ जुटी लेकिन लाइन में लगने के बाद भी लोगों को बैंक में उपलब्ध कैश के हिसाब से पांच से दस हजार रुपये में संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में लगभग अस्सी हजार रेलकर्मी और सेवा निवृत्त कर्मी जबकि इतने ही राज्य कर्मचारी व सेवा निवृत्त कर्मी हैं। अधिकतर कर्मचारियों को माह के एक से सात तारीख  के बीच तनख्वाह मिलती है। ये सेलरी बैंक एकाउंट में होती है। पचास प्रतिशत कर्मियों के एकाउंट में पहले दिन सेलरी आ गई। शासन ने बैंकों में पर्याप्त कैश पहुुंचाने का आश्वासन दिया था। इसी आश्वासन के बाद दैनिक आवश्यकता के लिए नकदी निकासी के लिए कर्मचारी बैंक शाखाओं में पहुंचे, लेकिन यहां मानक के अनुरूप धन नहीं मिला। बैंक शाखाओं में कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए अलग काउंटर बनाए गए लेकिन यहां भी रिजर्व बैंक के गाइड लाइन के अनुसार चौबीस हजार रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन

 किसी शाखा में पांच हजार तो किसी में दस हजार रुपये ही कर्मचारियों के हाथ में आए। इससे कर्मचारियों में निराशा हाथ लगी। स्टेट बैंक आफ इंडिया परमार कटरा शाखा में कर्मचारियों को जरूरत के मुताबिक धन दिया गया। यूनियन बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, विजया बैंक सहित अन्य बैंकों में  पांच से दस हजार रुपये ही दिए गए। बैंक आफ इंडिया में सेलरी आने पर बीस हजार रुपये निकालने आए रेलकर्मी एचआर मिश्र ने बताया कि उन्हें मात्र दस हजार रुपये ही मिले। इसी तरह स्टेट बैंक आफ इंडिया रेलवे स्टेशन परिसर में रुपये निकालने आए रेलकर्मी केदार मौर्य ने बताया कि वेतन मिलते ही पूरे माह का राशन, स्कूल की        फीस, लोन, बीमा की किस्त चुकानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए तीस हजार रुपये की आवश्यकता थी लेकिन यहां सिर्फ दस हजार रुपये ही मिले। इस बावत अग्रणि जिला प्रबंधक एसके पाढी ने बताया कि बैंकों में जरूरत के मुताबिक पैसे आए हैं। हालांकि लेन देन अधिक है, इससे बैंकों ने जरूरत के हिसाब से लोगों को कैश उपलब्ध कराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed