फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five pairs of special trains will now run till September

Chandauli News: पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब सितंबर तक चलेंगी

Sat, 20 Jul 2024 05:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Five pairs of special trains will now run till September
पीडीडीयू नगर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। पटना और गया से नई दिल्ली के लिए चल रहीं क्लोन स्पेशल और पटना/दानापुर से आनंद विहार के बीच चल रहीं स्पेशल ट्रेनें अब सितंबर तक चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना नई दिल्ली सुपरफास्ट क्लोन स्पेशल पटना से दो अगस्त से तीन सितंबर तक बृहस्पतिवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। वहीं, नई दिल्ली से तीन अगस्त से एक अक्तूबर तक शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी। इसी तरह गया आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अब गया से एक से तीस सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को छोड़ कर जबकि आनंद विहार से दाक अगस्त से एक अक्तूबर तक प्रत्येक रविवार को छाड़ कर चलाई जाएगी। वहीं पटना आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब पटना से एक अगस्त से 24 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चलाई जाएगी। वहीं आनंद विहार से यह ट्रेन दो अगसत से तीस सिंतबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलाई जाएगी। पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब पटना से 3 अगस्त से 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को जबकि आनंद विहार से चार अगस्त से 29 सितंबर तक चलाई जाएगी। दानापुर-आनंद विहार स्पेशल दानापुर से अब चार अगस्त से 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को जबकि आनंद विहार से 05अगस्त से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed