{"_id":"6611a60063376891330863b4","slug":"five-mva-transformer-will-be-installed-at-the-substation-chandauli-news-c-189-1-svns1010-112901-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर, 110 गांवों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर, 110 गांवों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
कंदवा। इस गर्मी में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के लोगों को ओवरलोड और ट्रिपिंग से राहत मिलने की उम्मीद है। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने का कार्य शुरू हो गया है और फाउंडेशन बनकर तैयार हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि अगले 15 दिनों में ट्रांसफार्मर लगा कर आपूर्ति चालू कर दी जागी।
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उपभोक्ताओं को बिजली को लेकर हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने बिजनेस प्लान के तहत 80 लाख रुपए की लागत से पांच एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध गति से बिजली मिलेगी। विभाग का दावा है कि इस ट्रांसफार्मर के लग जाने के बाद गर्मी में उपकेंद्र से जुड़े 110 गांवों को बिजली को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। अमड़ा गांव स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से असना, धीना, रेरुआ, ककरैत, जेवरियाबाद, डेढ़गांवा और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इनसे अमड़ा, डिग्घी, कपसिया, कंदवा, कम्हरिया, पई, पिपरदहा, चखनिया, कोरमी, अरंगी, भदखरी, रामपुर, बरहनी, मुड्डा, असना आदि 110 गांवों और 70 राजकीय नलकूपों के अलावा दर्जनों मोबाइल टावरों और निजी प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो सप्ताह के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
इनसेट-
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर पहले से लगे हैं दस दस केवीए के दो ट्रांसफार्मर
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र में विद्युत आपूर्ति के लिए 10-10 केवीए के दो ट्रांसफार्मर पहले से लगे हुए हैं। इनसे 110 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ओवरलोड के चलते अक्सर ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या बनी रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए जेई इंद्रजीत सिंह की पहल पर पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
80 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। ट्रांसफार्मर के लगने से ट्रिपिंग के साथ साथ ओवरलोड की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
इंद्रजीत सिंह, अवर अभियंत,
विद्युत उपकेंद्र अमड़ा