फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five model booths will be built in every assembly.

Chandauli News: हर विधानसभा में पांच-पांच आदर्श बूथ बनेंगे

Tue, 21 May 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Five model booths will be built in every assembly.
चंदौली। एक जून को लोकसभा चुनाव के दिन चंदौली लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में पांच पांच बूथों को आदर्श बूथ के तौर पर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा हर विधानसभा में एक एक सखी बूथ भी बनाए जाएंगे। यहां महिला मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। ये जानकारी सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन


चंदौली लोकसभा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 981 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1868 मतदेय स्थल हैं। 96 मतदान केंद्र नगर क्षेत्र में, 885 ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं। मुगलसराय विधानसभा के नगर क्षेत्र में 28 और ग्रामीण में 155 केंद्र हैं। सैयदराजा विधानसभा के नगर क्षेत्र में पांच और ग्रामीण क्षेत्र में 213 केंद्र बनाए गए हैं। सकलडीहा के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 206 केंद्र और वाराणसी जिले में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र शिवपुर के नगर क्षेत्र में 63 और ग्रामीण में 98 केंद्र हैं। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कुल 213 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच केंद्रों को आदर्श केंद्र बनाया जाएगा। इनमें तीन नगर क्षेत्र में दो ग्रामीण इलाकों के होंगे। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र के एक एक मतदान केंद्र को सखी बूथ के तौर पर तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पीने के पानी व शरबत, सौ लोगों की क्षमता का छायादार स्थल, कॉरपेट, एसी, पान, अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। महिला मतदाताओं के लिए सखी बूथ बनाए जाएंगे। बूथों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। 25 मई तक आदर्श, सखी और दिव्यांग बूथों के नाम की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली विधानसभा क्षेत्र के आठ हजार 201 मतदाता ऐसे हैं, जो 85 साल से ऊपर है। जबकि 16 हजार 688 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 126 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया है। मतदान कराने के लिए प्रशासन की ओर से 16 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें 22 से 24 मई तक इनके घर जाकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed