फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five lakh stolen from the house of the railway worker who went to attend the puja

पूजा में शामिल होने गए रेलकर्मी के घर से पांच लाख की चोरी

Sat, 21 Aug 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Five lakh stolen from the house of the railway worker who went to attend the puja
पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के रविनगर, पराहूपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने रेलकर्मी के एक बंद घर के कमरों के ताले चटकाकर पांच लाख के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रात के 12 बजे के करीब भुक्तभोगी के घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। भुक्तभोगी की सूचना पर रात को ही पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम भी चोरों की तलाश में जुट गई है। बलिया जिले के बांसडीह निवासी विजय कुमार तिवारी रेलवे विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। कुछ वर्ष पहले उन्होंने रविनगर, पराहूपुर में घर बनवाया है। वे पत्नी, पुत्र व पुत्री के साथ इसी घर में रहते हैं। शुक्रवार की भोर में वे परिवार के सदस्यों के साथ पूजा में शामिल होने बलिया चले गए। पूजा में शामिल होने के बाद उन्हें इसी रात लौट भी आना था। उनके निकल जाने के बाद दिन या रात के किसी समय चोर चहारदीवारी फांद कर घर में घुस गए। चोरों ने घर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने एक-एक कर घर के तीन अन्य कमरों पर लगा जाला भी तोड़ दिया। एक कमरे का ताला न टूटने पर चोरों ने दरवाजे पर लगी कुंडी को ही उखाड़ दिया। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमें रखे लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वहीं एक अन्य आलमारी का ताला तोड़कर कीमती साड़ियां और पांच हजार रुपये भी चुरा लिए। रात के 12 बजे के करीब विजय परिवार के साथ घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर गए तो देखा कि कमरों के साथ अलमारियों और वार्डरोब के ताले भी टूटे पड़े हैं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली में दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस न ेजांच पड़ताल की। भुक्तभोगी ने बताया कि चोर एक आलमारी में रखी सोने की चार चूड़ियों सहित हार, अंगूठियां व कान की बालियां और चांदी के 80 सिक्के व चांदी के बने बरतन सेट चुरा ले गए हैं। चोरों ने कुछ कीमती साड़ियों और नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया है। इस संबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि भुक्तभागी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed