{"_id":"6191538e6f6c5046355fbf50","slug":"five-day-fair-will-be-held-at-koilarva-hanuman-temple-from-today-chandauli-news-vns6225974103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोईलरवा हनुमान मंदिर पर आज से लगेगा पांच दिवसीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोईलरवा हनुमान मंदिर पर आज से लगेगा पांच दिवसीय मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के आमचुआं स्थित दक्षिणमुखी कोईलरवा हनुमान मंदिर में सोमवार से प्रसिद्ध पांच दिवसीय मेले की शुरुआत होगी। पांच दिवसीय कार्तिक मेला का शुभारंभ एकादशी को और समापन देव दीपावली को होगा। यहां दर्शन पूजन करने के लिए मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, चंदौली के अलावा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वही मन्नत पूरा होने के बाद श्रद्धालु अखंड हरिकीर्तन और श्री रामचरितमानस का पाठ भी श्रद्धालु कराते हैं। इसके अलावा दूरदराज के आने वाले लोग सपरिवार बाटी चोखा बनाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
नौगढ़ के गुठौली नामक घनघोर जंगल में पहाड़ों के बीच हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है।लोगों के अनुसार यहां पर हनुमान जी बाल रूप में साक्षात् विराज रहे है और यहां आने वाले सभी भक्तों के संकट दूर हो जाते हैं। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने बताया कि हनुमान मंदिर के स्वरूप का निर्माण 1995 में पूर्ण हुआ। काफी पहले से पाकड़ के पेड़ के नीचे प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन होता था। तभी से इस मेले की भी शुुरुआत हुई। कार्तिक एकादशी में शुरु हुुए मेले का कार्तिक पूर्णिमा को समापन होता है। इस दौरान यहां पूर्वांचल के अलावा बिहार झारखंड के भी हजारों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं।
सुरक्षा के लिए दो प्लाटून पीएसी तैनात
नौगढ़। कोईलरवा हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष लगने वाले पांच दिवसीय मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चंद्रप्रभा चौकी इंचार्ज रामनयन यादव ने बताया कि पांच दिवसीय मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए कई थानों के दरोगा के अलावा दो प्लाटून पीएसी, महिला पुलिस की तैनाती की गई है।