फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five crore rupees will be available for the development of the municipality

नगर पालिका के विकास के लिए मिलेंगे पांच करोड़ रुपये

Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five crore rupees will be available for the development of the municipality
पीडीडीयू नगर। धन की कमी से जूझ रही नगर पालिका पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर को एक बार फिर से बड़ी धनराशि मिलने की उम्मीद जगी है। बंद हो चुकी नगर संगठित विकास योजना में डंप पड़े 5.10 करोड़ रुपये की राशि जून माह के अंत तक नगर पालिका को मिल सकती है। चेयरमैन ने शुक्रवार को सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से लखनऊ में मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने नगर विकास मंत्री से वार्ता की। उन्होंने जून माह के अंत धनराशि नगर पालिका को देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने पिछले दिनों नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर बंद हो चुुकी नगर संगठित विकास योजना में पड़े पांच करोड़ दस लाख रुपये की राशि विकास के लिए नगर पालिका को दिये जाने के लिए पत्रक सौंपा था। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के साथ नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने लखनऊ में सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात की। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पालिका को योजना की धनराशि दिए जाने के बाबत नगर विकास मंत्री एके शर्मा से फोन पर वार्ता की। नगर विकास मंत्री ने जून माह के अंत तक नगर पालिका को पांच करोड़ दस लाख रुपये की राशि स्थानांतरित किये जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र में विकास के लिए नगर संगठित विकास योजना के तहत धनराशि मिली थी। इस धनराशि से लगभग पचास लाख रुपये की लागत से महात्मा गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ऊपरी तल का निर्माण कराया गया था। इसके बाद पालिका की ओर से दुकानों की नीलामी की गई। पालिका को लगभग पांच करोड़ रुपये का राजस्व मिला। वर्ष 2012 में योजना बंद हो गई। जिसके चलते इस योजना में पड़ी धनराशि डंप हो गई। चेयरमैन संतोष खरवार सितंबर 2020 से इस धनराशि को नगर के विकास के लिए नगर पालिका को दिये जाने के लिए प्रयासरत हैं। दो वर्षों में पहली बार नगर विकास मंत्री ने प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखकर जनहित में इस राशि के बाबत आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की नगर विकास मंत्री एके शर्मा से हुई वार्ता के अनुुसार जून माह के अंत तक धनराशि मिलने की पूरी उम्मीद है। इस धनराशि से नगर में सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा- संतोष खरवार, चेयरमैन नगर पालिका, पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed