{"_id":"682e0636d61d77f20e0418e5","slug":"first-they-tried-to-snatch-and-then-the-thieves-stole-jewelry-worth-one-and-a-half-lakhs-from-the-dicky-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पहले छिनैती की कोशिश की फिर डिकी से डेढ़ लाख के गहने उड़ा ले गए उचक्के, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पहले छिनैती की कोशिश की फिर डिकी से डेढ़ लाख के गहने उड़ा ले गए उचक्के, पुलिस कर रही जांच
Wed, 21 May 2025 10:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 21 May 2025 10:28 PM IST
सार
अधिवक्ता के भाई की शादी के लिए मां और भतीजा बाजार से गहने लेकर आ रहे थे। दुकान से पीछा कर रहे बदमाशों ने पेट्रोल पंप के पास घटना को अंजाम देना चाहा लेकिन असफल हो गए बाद में बाइक खड़ी कर साड़ी खरीदने गए तभी हाथ साफ कर फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कैली रोड के समीप उचक्कों ने डिकी से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के गहने उड़ा दिए। घटना को अंजाम देने के लिए उचक्के गहने की दुकान से ही पीछे लगे हुए थे। पेट्रोल पंप के पास उचक्कों ने पहले छिनैती की कोशिश की और उसमें असफल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद अधिवक्ता की मां और भतीजा बाइक खड़ी कर साड़ी खरीदने चले गए। इस बीच उचक्के बाइक की डिकी से गहने निकालकर चले गए। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।चंदौली थाना क्षेत्र के विसुंधरी गांव निवासी अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह के भाई की एक जून को शादी होने वाली है। इसके लिए पहले से ही फगुइयां में एक गहने की दुकान पर गहने बनाने का ऑर्डर दिया गया था।
विज्ञापन
मनीष सिंह की तरफ से दी गई तहरीर के अनुसार मंगलवार को गहने लेने के लिए उनकी मां और भतीजा बाइक से गए हुए थे। दुकान से लगभग एक लाख 60 हजार रुपये मूल्य की सोने की कंगन और लाकेट ले रहे थे। वहां पहले से तीन अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। जब गहने लेकर वे चंदौली के लिए बढ़े।
विज्ञापन
तब अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे लग गए। पहले बसारिकपुर पेट्रोल पंप के पास बैग छीनने का प्रयास किया गया, लेकिन जानकारी होने पर उचक्के बहाना बनाकर चले गए।इसके बाद उनकी मां और भतीजा कैली रोड पर एक कपड़े की दुकान में साड़ी खरीदने के लिए पहुंचे।
वहां से खरीदारी कर लौटे तो बाइक की डिकी से उचक्के गहने निकालकर जा चुके थे। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।