फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First they tried to snatch and then the thieves stole jewelry worth 1.5 lakhs from the dicky

Chandauli News: पहले छिनैती की कोशिश की फिर डिकी से डेढ़ लाख के गहने उड़ा ले गए उचक्के

Thu, 22 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
First they tried to snatch and then the thieves stole jewelry worth 1.5 lakhs from the dicky
चंदौली। कैली रोड के समीप उचक्कों ने डिकी से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के गहने उड़ा दिए। घटना को अंजाम देने के लिए उचक्के गहने की दुकान से ही पीछे लगे हुए थे। पेट्रोल पंप के पास उचक्कों ने पहले छिनैती की कोशिश की और उसमें असफल हो गए। इसके बाद अधिवक्ता की मां और भतीजा बाइक खड़ी कर साड़ी खरीदने चले गए। इस बीच उचक्के बाइक की डिकी से गहने निकालकर चले गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चंदौली थाना क्षेत्र के विसुंधरी गांव निवासी अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह के भाई की एक जून को शादी होने वाली है। इसके लिए पहले से ही फगुइयां में एक गहने की दुकान पर गहने बनाने का ऑर्डर दिया गया था। मनीष सिंह की तरफ से दी गई तहरीर के अनुसार मंगलवार को गहने लेने के लिए उनकी मां और भतीजा बाइक से गए हुए थे। दुकान से लगभग एक लाख 60 हजार रुपये मूल्य की सोने की कंगन और लाकेट ले रहे थे। वहां पहले से तीन अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। जब गहने लेकर वे चंदौली के लिए बढ़े। तब अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे लग गए। पहले बसारिकपुर पेट्रोल पंप के पास बैग छीनने का प्रयास किया गया, लेकिन जानकारी होने पर उचक्के बहाना बनाकर चले गए। इसके बाद उनकी मां और भतीजा कैली रोड पर एक कपड़े की दुकान में साड़ी खरीदने के लिए पहुंचे। वहां से खरीदारी कर लौटे तो बाइक की डिकी से उचक्के गहने निकालकर जा चुके थे। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed