फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First got the video made, then the young man jumped into the Ganges

पहले बनवाया वीडियो, फिर युवक ने गंगा में लगा दी छलांग

Sat, 12 Nov 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
First got the video made, then the young man jumped into the Ganges
चहनिया। तिरगावां सैदपुर पुल से शनिवार को एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक ने इससे पहले एक राहगीर की मदद से एक वीडियो बनवाया। जिसमें उसने एक लड़की नाम लिया और देखते ही देखते पुल की रेलिंग से गंगा नदी में कूद गया। इस दौरान वीडियो बना रहा राहगीर युवक का मोबाइल वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना मौके पर पहुंची गाजीपुर की सैदपुर व चंदौली की बलुआ थाने की पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल, बाइक व आधार से युवक की पहचान होने पर इसकी सूचना परिवार वालों को दी। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सकलडीहा बाजार निवासी दीपक सोनकर (22) शनिवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से गंगा नदी पर बने तिरगावां-सैदपुर पुल पर पहुंचा। इसके वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस बीच उसने एक राहगीर को वहां बुलाया और वीडियो बनाने को कहा। राहगीर जब उसका वीडियो बनाने लगा तभी वह पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और एक लड़की का नाम लेते हुए गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में छलांग लगाते ही राहगीर उसका मोबाइल वहीं रखकर मौके से भाग गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सैदपुर व बलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक, मोबाइल ओर आधार से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने युवक के परिवार वालों को सूचित किया और उसकी तलाश में जुट गई। पुल से आये दिन लोगों द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद ग्रामीणों ने वहां एक जाल लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed