फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First corona patient found in Chandauli, Hadcomp

चन्दौली में कोरोना का मिला पहला मरीज, हडकंप

Wed, 13 May 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
First corona patient found in Chandauli, Hadcomp
पीडीडीयू नगर। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्त्रस्मित मरीज से अब तक साफ साफ बचे जिले में भी बुधवार की देर रात बबुरी के मैनुद्दीनपुर गांव में कोरोना मरीज की पुष्टि होने से प्रशासनिक मशीनरी में हड़कम्प मच गया। पूरे गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। घरों से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय तहसील अंतर्गत बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मैनुद्दीनपुर में मुम्बई से 11मई को ऑटो रिक्शा से चार लोग लौटे थे। उनके लौटने के बाद उसी दिन सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज गया था। जिसमें एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। इसके सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों की ट्रैकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को घर घर थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग, सेनिटाइजेशन कराया जाएगा। साथ ही घरों से निकलने की किसी को इजाजत नही होगी। राशन, दूध, फल, सब्जी, दवाई और जरूरत के सामान घर घर उपलब्ध कराएं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। मरीज के सम्पर्क में आये लोगो की भी ट्रैकिंग कराई जा रही है ताकि चिन्हित कर सभी की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed