फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First asked for food from the shepherd, then killed him by slitting his throat

Chandauli News: चरवाहे से पहले खैनी मांगी, फिर गला काटकर हत्या कर दी

Sun, 29 Dec 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
First asked for food from the shepherd, then killed him by slitting his throat
शिकारगंज। चकिया कोतवाली क्षेत्र के गुलाल बंधी के जंगल में शनिवार को सुबह एक चरवाहे से बदमाशों ने पहले खैनी मांगी और फिर गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पंडी गांव निवासी चरवाहा राजेश खरवार (45) की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पंडी गांव निवासी राजेश खरवार सुबह गुलाल बंधी के पास जंगल में रनिहवा घाट रमटा पहाड़ पर अपनी दो सौ बकरियां लेकर चराने गया था। परिवार वालों के अनुसार तीन-चार बदमाश जंगल में पहुंचे और उन्होंने राजेश से खैनी मांगी। इसके बाद किसी बात पर राजेश का बदमाशों से विवाद हो गया। इस पर बदमाशों ने धारदार हथियार से राजेश के गले पर वार कर दिया। इससे लहुलूहान होकर राजेश गिर पड़ा और तड़पता रहा। इसके बाद बदमाश भाग गए। आसपास मौजूद दूसरे चरवाहों की सूचना पर शिकारगंज पुलिस चौकी प्रभारी यज्ञ नारायण यादव पहुंचे और राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि बदमाश बकरी लूटने आए थे। अपनी योजना में असफल होने पर उन्होंने राजेश की हत्या कर दी। वहीं, राजेश के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता चुल्लही, माता कलावती, पत्नी अनीता, भाई गुड्डू, सुभाष, गुरुदेव, वीरेंद्र रो-रो कर बेहाल हो गए। वहीं देर शाम एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी अनिल कुमार, सीओ चकिया राजीव सिसोदिया, कोतवाल अतुल प्रजापति भी पहुंचे। एसपी ने कहा कि हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed