फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Firing in land dispute?

मऊ: जमीनी विवाद हवाई फायरिंग से मची खलबली, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 20 Feb 2020 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Firing in land dispute?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी मुहल्ले में राजेंद्र तिवारी के मकान के पास मंगलवार की भोर में हवाई फायरिंग किए जाने से खलबली मच गई। गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चला।

विज्ञापन


राजेंद्र तिवारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखा और एक कारतूस बरामद करने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि हवाई फायरिंग भूमि विवाद में हुई है। हालांकि अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


चंदासी मुहल्ले में राजेंद्र तिवारी का मकान है। इनके मकान से कुछ दूरी पर उनकी जमीन है। इस भूमि को लेकर पट्टीदारी का विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को दिन में 11 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष चंदासी पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। यहां भी विवाद शांत नहीं हुआ। दूसरे पक्ष ने राजेंद्र तिवारी के पक्ष को सरेआम गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों पक्ष घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोर में लगभग चार बजे राजेंद्र तिवारी और परिवार के सदस्यों की नींद गोली चलने की आवाज सुनकर खुल गई। बाहर निकल कर देखा तो दरवाजे पर हैंडपंप के समीप तीन खोखा और एक कारतूस पड़ा है। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा और कारतूस बरामद किया और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। घर के सामने हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने अभी तक लिखित तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed