फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Firing in chandauli young man shot after entering house in electoral rivalry dispute for voting

चंदौली: चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, युवक को घर में घुसकर मारी गोली, वोट देने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 08 Mar 2022 02:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Mar 2022 02:07 PM IST
सार

चंदौली के अरंगी गांव में सोमवार देर रात एक युवक को घर में घुस कर गोली मार दी गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।  

विज्ञापन
Firing in chandauli young man shot after entering house in electoral rivalry dispute for voting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में चुनावी रंजिश के कारण युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गोली युवक के कमर के नीचे लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार देर रात हुए इस वारदात के बाद हड़कंप मचा है। गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


चुनावी रंजिश में गोलीबारी का ये मामला कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव का है।  चंदौली की चार विधानसभा सीटों पर सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान हुआ। दोपहर बाद वोट देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि सदाबृज बिंद का बेटा जयकिशन रात में अपने घर में सोया था। देर रात अज्ञात हमलावर खिड़की से घर में घुसे और जयकिशन को लक्ष्य कर गोली मार दी।  गोली कमर के नीचे लगी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर खोखा बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है। सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके से सिर्फ खोखा मिला है। घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed