फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in wheat stump, firemen control

गेहूं के ठूंठ में लगी आग, फायरकर्मियों ने किया काबू

Tue, 20 Apr 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Fire in wheat stump, firemen control
धीना। थाना क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। इसमें सैकड़ों बीघा गेहूं का ठूंठ जल गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू किया। इससे आसपास के सैकड़ों एकड़ खेत के गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार पुलिस बल के साथ आग बुझाने में जुट गए पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व फायर कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू किया। आग की चपेट में वासुदेव सिंह, रामप्रवेश सिंह, बाचा सिंह, राम उग्रह यादव, अतुल सिंह आदि किसानों के खेत में गेहूं के ठूंठ जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed