फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fire in shop

मकान में लगी आग, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जला

Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
fire in shop
धीना। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप एक दुकान में रविवार की रात आग लग गई। इस घटना में दस हजार रुपये नकद सहित गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं आग बुझाने में किशोरी झुलस गई। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैरी कला निवासी अरविंद बारी धीना स्टेशन के समीप मकान बनाकर रहते हैं। इसी मकान में दुकान भी खोल रखा है। रविवार की रात अरविंद अपनी पत्नी किरण, तीन बच्चे सोनी, विष्णु और नंदनी के साथ बाहर सोए थे। वहीं घर में बड़ी बेटी राधा (16) अकेले सो रही थी। आधी रात के वक्त किसी तरह घर में आग लग गई। आग की आवाज सुनकर राधा की नींद खुली लेकिन वह चारो तरफ से आग से घिर चुकी थी। शोर सुनकर माता पिता की भी नींद खुल गई। वे शोर मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। शोर सुनकर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए और प्रयास कर आग बुझाई। इस बीच घर में रखा दस हजार रुपये नकद के साथ गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं आग बुझाने में राधा भी झुलस गई। राधा को इलाज के लिए कमालपुर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed