फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in isolation coach in Gaya created panic among divisional level officers

गया में आइसोलेशन कोच में आग से मंडल स्तरीय अधिकारियों में खलबली

Tue, 28 Dec 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in isolation coach in Gaya created panic among divisional level officers
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गया रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी कोविड आइसोलेशन कोच में सोमवार की सुबह सवा नौ बजे आग लग गई। ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना से मंडल स्तरीय अधिकारियों में खलबली मच गई। मंडल स्तरीय अधिकारी ट्रेन से गया पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार किसी अन्य प्रकार की रेल संपत्ति को क्षति नहीं पहुंची। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गया यार्ड के पिलीग्रिम साइडिंग में खड़े एक बंद आइसोलेशन कोच में सुबह आग लग गई। सूचना पर वरिष्ठ उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को घटना स्थल बुलाया गया और 10.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आपातकालीन उपयोग के लिए इस आइसोलेशन कोच को बंद रखा गया था। घटना के समय अंदर कोई नहीं था। घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। दूसरी तरफ आग लगने की सूचना पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अतुल कुमार, सीनियर डीएमई, वरीय मंडल सुरक्षा प्रंबधक सहित अन्य अधिकारियों की टीम गया पहुंचे। यहां जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed