फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in drycleaning shop due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से ड्राइक्लीनिंग की दुकान में लगी आग, लाखों के कपड़े खाक

Fri, 03 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire in drycleaning shop due to short circuit
पीडीडीयू नगर । मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड स्थित एक ड्राईक्लीनिंग की दुकान में गर्म कपड़े धोने के लिए लगाई गई मशीन में बृहस्पतिवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गयी । मशीन में पड़े साल्वेंट के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । इस दौरान दुकान में मौजूद तीन मजदूरों ने सटी हुई दुकान की छत पर कूदकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई । सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक दुकान में रखें लाखों रूपये मूल्य के कपड़े जलकर राख हो गए । दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ब्रिगेड की टीम आग बुझा पाई।
विज्ञापन

मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी अविनाश मलिक की नगर के जीटी किनारे स्थित कपड़ो के ड्राइ क्लीनिंग की दुकान है । हर रोज की भांति बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे अविनाश दुकान पर आए और कपड़े धोने वाले मजदूरों को दुकान के भीतर छोड़कर बाहर से शटर बन्द घर चले गए । इस बीच मजदूर दुकान में गर्म कपड़ों के धोने के लिए लगी मशीन कपड़े डाल कर अन्य कार्य मे लग गए । तभी अचानक शार्ट सर्किट से मशीन में आग लग गयी । इस दौरान मजदूर जब तक कुछ समझ पाते तब तक मशीन में पड़े साल्वेंट के कारण आग और अधिक भभक गई। इसके बाद मजदूर जान बचाने के लिए दुकान की छत पर चले गये। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान कों अपने आगोश में ले लिया। पूूूरी दुकान धूं-धूं करके जलने लगी। बाद में मजदूरों ने पड़ोस की दुकान की छत पर कूदकर जान बचायी। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां लोगों को दुकान के पास से हटाया वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लग गई। सूचना के बाद तहसीलदार सतीश कुमार भी मौके पर पहुंच गये। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार अविनाश मलिक ने बताया कि आग लगने से दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अभी नुकसान का सटीक आंकलन कर पाना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed