{"_id":"605b82b28ebc3e76a43de5f0","slug":"fire-from-the-stove-sparks-burns-the-items-kept-for-the-daughter-s-wedding-chandauli-news-vns581767513","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखे सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखे सामान जले
विज्ञापन
शिकारगंज (चंदौली)। चकिया कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में चुल्हे पर खाना बनाते समय चिंगारी से एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए किसी तरह भाग कर जान बचाई। शोर सुनकर जुटे लोगों ने एक घंटे के प्रयास से आग बुझाई। इस घटना में बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपये मूल्य के गहने, कपड़े सहित अन्य सामान के साथ गृहस्थी का सामान जल गया। इस घटना में तीन बकरियों की भी जलकर मौत हो गई।
हेतिमपुर गांव निवासी मजदूर विशोक कुमार के घर उनकी बिटिया प्रिया दिन में 11 बजे उपले पर खाना बना रही थी। इसी बीच चूल्हे से चिंगारी निकली। चिंगारी बगल के मड़ई पर चली गई और मड़ई के फूस में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप ले लिया। ऐसे में परिवार के सदस्य किसी तरह शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोर सुनकर लोग जुट गए और आग बुझाने में लग गए। एक घंटे के मेहनत के बाद आग बुझी लेकिन तब तक घर में रखा पूरा सामान जल गया।
परिवारीजनों के अनुसार आग लगने से टीवी, पंखा, कूलर, बेड, बेटी की शादी के लिए रखे गए आभूषण, नकदी, कपड़े सहित तीन से चार लाख रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। आग की लपटों में मड़ई में बंधे हुए बकरी के तीन बच्चे भी जलकर मर गए। पीड़ित विशोक कुमार मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।